फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Several injured in a clash between two groups following a dispute among children.

Moradabad News: बच्चों में कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट में कई घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Several injured in a clash between two groups following a dispute among children.
कांठ। एक गांव में बच्चों में हुई कहासुनी के बाद पड़ोसियों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें दोनों ओर के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

एक पक्ष की महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पड़ोसी युवक ने उसकी पांच साल की बच्ची को पीटा, जिससे उसके कान में चोट आ गई। इसकी शिकायत की तो आरोपियों ने उसे और उसके पति को पीटा। अश्लील हरकत भी की गई। उसे व उसके पति को चोटें आई हैं। महिला की तहरीर पर आरोपी पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं दूसरे पक्ष की युवती ने भी मारपीट व अश्लील हरकतें करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि बच्चों में हुई कहासुनी में दो पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed