{"_id":"6acc008b56197048200e74eb","slug":"body-of-a-young-man-found-in-a-drain-near-chhatra-sangh-crossing-death-caused-by-drowning-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1482475-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छात्रसंघ चौराहे के पास नाले में मिला युवक का शव, डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छात्रसंघ चौराहे के पास नाले में मिला युवक का शव, डूबने से मौत
विज्ञापन
गोरखपुर। छात्रसंघ चौराहे के पास कचहरी बस स्टैंड के सामने रविवार सुबह नाले में एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान सनीवेश कुमार (31) पुत्र तुलसी प्रसाद, निवासी लोहिया नगर वार्ड नंबर 13, सलेमपुर, देवरिया के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना सामने आया है।
पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 8:30 बजे रैन बसेरे के सामने नाले में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और तलाशी ली। युवक की जेब से आधार कार्ड के अलावा देशी शराब की शीशी मिली। इसके बाद आधार कार्ड पर दर्ज पते के जरिए परिजनों से संपर्क किया गया। मृतक के भाई और भतीजे ने उसकी पहचान की।
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई। आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए देवरिया स्थित अपने घर चले गए। परिजन ने पुलिस को बताया कि सनीवेश पिछले चार-पांच साल से घर से बाहर रह रहा था। शराब पीने की आदत के कारण उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर मायके चली गई थी।