फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news fatahabad road accident

Agra News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Mon, 12 Oct 2026 02:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
agra news fatahabad road accident
फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सोनू प्रजापति (28) निवासी ग्राम सिसारा टड़वा, थाना सम्मानपुर, जिला आंबेडकर नगर, गुरुग्राम से बाइक से अपने घर लौट रहा था। शनिवार रात करीब 1 बजे थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 20.800 पर पहुंचते ही उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायल को सीएचसी फतेहाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन



प्रथम दृष्टया बाइक के डिवाइडर से टकराने के कारण युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
- इमरान अहमद, सहायक पुलिस आयुक्त (फतेहाबाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed