फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Retarded woman was raped by cousin

फुफेरे भाई ने मंदबुद्धि युवती से किया दुष्कर्म

Tue, 13 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 13 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Retarded woman was raped by cousin
शामली। गढ़ीपुख्ता गांव में बाप की उम्र के (55) फुफेरे भाई ने मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म किया। उसको उदास देखकर परिजनों को शक हुआ तो पूछताछ में उसने आपबीती बताते हुए फुफेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मेडिकल कराया है।
विज्ञापन


मामला चार दिसंबर का है। मंदबुद्धि युवती घर में अकेली थी। परिवार के लोग सहारनपुर शादी समारोह में गए हुए थे। शाम के समय युवती का फुफेरा भाई राजू निवासी मोहल्ला नंदूप्रसाद शामली घर पर पहुंचा। अकेले देकर युवती को उसने दबोच लिया और दुष्कर्म किया। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया।
विज्ञापन


रात में शादी समारोह से परिजन वापस लौट आए। दो दिन तक बेटी के बदले स्वभाव के बाद उसके मां-बाप को शक हुआ तो उन्होंने उससे बता की। जिस पर युवती ने परिजनों को आपबीती सुना दी। बेटी के साथ हुई हैवानियत से परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई। सोमवार को परिजन थाने में पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तत्काल आरोपी राजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया। उधर, थाना प्रभारी शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि मंदबुद्धि युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप उसके फुफेरे भाई  पर लगाया गया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed