फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Do not remove the leases from the leases

पट्टों से नहीं हटा कब्जा

Thu, 26 Oct 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 26 Oct 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Do not remove the leases from the leases
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बाबरी। गांव भंदोड़ा में पट्टों की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम बैरंग लौट गई। आरोपी पक्ष के विरोध के चलते टीम को बैरंग लौटना पड़ा। 
विज्ञापन

गांव करीब 44 वर्ष पूर्व गांव के 18 दलितों लोगों को जमीन के पट्टे आवंटित किए गए थे। प्रत्येक पट्टाधारक को 150 वर्ग गज जमीन दी गई थी। तब से उक्त जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। पट्टा धारकों ने सिविल कोर्ट में वाद डाला था। उस पर 1990 में पट्टाधारकों के हक में फैसला आया था।
विज्ञापन


इसके बावजूद पट्टों की जमीन से अवैध कब्जे नहीं हटे। वहीं, विक्रम,  राजेश, श्यामा, धर्म सिंह,  रामपाल, राम किशन, राजकुमार और अनारो ने हाईकोर्ट में याचिका डाली। उस पर सुनवाई करते हुए गत आठ अगस्त को हाईकोर्ट ने शामली राजस्व विभाग को आदेश दिया था कि 25 अक्तूबर तक पीड़ितों को उनके पट्टों पर कब्जा दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को नायब तहसीलदार सुरेंद्र    सिंह, कानूनगो सुरेशचंद वर्मा और हलका लेखपाल धर्मवीर सिंह बाबरी थाने पहुंचकर पुलिस को साथ लेकर गांव भंदौड़ा पहुंचे।   दोपहर बाद से शाम तक राजस्व विभाग की टीम किसी भी पट्टाधारक को उसकी जमीन पर कब्जा नहीं दिला पाई। दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए और विरोध करने लगे। गहमागमी भी हुई, शाम को टीम लौट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed