फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CM puts offensive photo on Whatsapp

सीएम की आपत्तिजनक फोटो व्हाट्सएप पर डाली

Tue, 28 Mar 2017 11:56 PM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Mar 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
CM puts offensive photo on Whatsapp
demo pic - फोटो : अमर उजाला
शामली।  मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ योगी की आपत्तिजनक फोटो बनाकर दूसरे समुदाय के युवक ने व्हाट्सएप पर अपलोड कर सनसनी फैला दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


मंगलवार शाम गढ़ीपुख्ता निवासी नरेंद्र सैनी ने अन्य लोगों के साथ थाना गढ़ीपुख्ता पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि व्हाट्सएप पर प्रोफेसर नामक ग्रुप से उसके पास मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की फोटो पहुंची, जो अश्लील है। फोटो को कंप्यूटर के जरिये छेड़छाड़ कर बनाई गई है। इस फोटो को देखकर उसकी धार्मिक भावना को ठेस पहुंची। इसके बाद पुलिस ने प्रोफेसर नामक व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन और आपत्तिजनक फोटो अपलोड करने वाले का पता लगाया।  
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव बुंटा निवासी साजिद राव को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ 66ए आईटी एक्ट तथा धार्मिक भावना भड़काने
की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार को आरोपी साजिद को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री फोटो अपलोड करने की जानकारी धीरे-धीरे कस्बा गढ़ीपुख्ता में फैल गई थी। गनीमत रही कि समय रहते पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की आपत्तिजनक फोटो बनाकर व्हाट्सएप पर शेयर करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया है - शैलेंद्र कुमार शर्मा, एसओ गढ़ीपुख्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed