फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cattle clash in Buxar's Kaseru; several vehicles damaged.

Meerut News: कसेरु बक्सर में गोवंश भिड़े, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Sat, 10 Oct 2026 09:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
Cattle clash in Buxar's Kaseru; several vehicles damaged.
- आधे घंटे तक आवाजाही रही बंद
विज्ञापन

- लोगों ने की नगर निगम अधिकारियों से गोवंश पकड़ने की मांग की

फोटो
गंगानगर। कसेरू बक्सर प्राथमिक विद्यालय के सामने बने कूड़ा घर के सामने कई गोवंश भिड़ गए। इस लड़ाई में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोगों ने निगम अधिकारियों से लावारिस गोवंश को पकड़ने की मांग की है।

गंगानगर क्षेत्र के कसेरू बक्सर निवासी इमरान, संदीप, मोहित ने बताया कि प्राइमरी विद्यालय के सामने बना कूड़ा घर आबादी के बीच में हैं। कूड़े की बदबू से लोगों का रहना मुश्किल हो जाता है, बच्चे भी ठीक से पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। वहीं, गोवंश पूरे दिन कूड़ा घर के आसपास रहते हैं। शनिवार को कई गोवंश भिड़ गए। इस दौरान उनकी चपेट में आए बाइक, कार क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, करीब आधे घंटे तक आवाजाही बंद रही। लोगों ने किसी तरह उन्हें भगाया। स्थानीय लोगों के मुताबिक उन्होंने स्थानीय पार्षद से कूड़ा घर को आबादी से बाहर बनवाने की मांग कर चुके हैं। वहीं, नगर निगम से गोवंशों को पकड़ने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed