फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar news-Smack Worth ₹2 Crore Seized in Bhagalpur, Two Arrested

बिहार: भागलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक किलो स्मैक के साथ दो गिरफ्तार; छापेमारी के बाद कार्रवाई

Sat, 10 Oct 2026 09:44 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2026 09:44 PM IST
सार

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के बाबू टोला में पुलिस ने छापेमारी कर एक किलो स्मैक बरामद किया। इसकी अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने अमलेश यादव और काजल देवी को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

 

विज्ञापन
Bihar news-Smack Worth ₹2 Crore Seized in Bhagalpur, Two Arrested
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के बाबू टोला में पुलिस ने छापेमारी कर एक किलो स्मैक बरामद किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित बाजार कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में अमलेश यादव और काजल देवी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

सिटी एसपी अतुलेश झा ने बताया कि नाथनगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाबू टोला निवासी अमलेश यादव अपने घर में परिवार के साथ मिलकर अवैध मादक पदार्थ का संग्रह और खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने संबंधित घर में छापेमारी की।

विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने एक किलो स्मैक बरामद किया और मौके से अमलेश यादव तथा काजल देवी को गिरफ्तार कर लिया। सिटी एसपी ने बताया कि बरामद स्मैक की अनुमानित बाजार कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि भागलपुर जिले में अब तक इतनी बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed