फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :dri and bihar stf charas smuggling network busted worth five crore seized

बिहार: मुजफ्फरपुर में 5.14 करोड़ की चरस जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; इंदौर भेजी जानी थी खेप

Sat, 10 Oct 2026 09:15 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2026 09:15 PM IST
सार

बिहार के मुजफ्फरपुर में डीआरआई और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर 5.14 किलोग्राम चरस जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 5.14 करोड़ रुपये है। मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। जांच एजेंसियां नेपाल से इंदौर तक फैले तस्करी नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं।

 

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :dri and bihar stf charas smuggling network busted worth five crore seized
पांच करोड़ की चरस जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) और बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने भारत-नेपाल सीमा के पास एक घर में छापेमारी कर चरस के 10 पैकेट बरामद किए हैं। इनका कुल वजन 5.14 किलोग्राम और अनुमानित मूल्य करीब 5.14 करोड़ रुपये बताया गया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक संदिग्ध मास्टरमाइंड भी शामिल है।

विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि चरस की खेप नेपाल से तस्करी कर भारत लाई गई थी। इसके बाद इसे मध्य प्रदेश के इंदौर भेजने की तैयारी थी। गिरोह की गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद बिहार एसटीएफ और डीआरआई की टीम ने संयुक्त अभियान शुरू किया था। इसी दौरान भारत-नेपाल सीमा के पास एक घर में चरस जमा होने की पुख्ता सूचना मिली। इसके आधार पर टीम ने तत्काल छापेमारी कर मादक पदार्थ जब्त कर लिया।

विज्ञापन


पढे़ं: बक्सर में मर्डर मिस्ट्री! युवक की मौत पर उलझी पुलिस, पुराने विवाद समेत कई बिंदुओं पर जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान पकड़े गए दोनों आरोपियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और पूरी सप्लाई चेन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा नेपाल से भारत तक मादक पदार्थों की तस्करी किस तरह की जा रही थी।

डीआरआई मुजफ्फरपुर के एक अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थों की अवैध तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। भारत-नेपाल सीमा पर भी विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि प्रतिबंधित मादक पदार्थों की खेप देश में पहुंचने से रोकी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed