फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firing in a dispute over money transaction, three accused named

Meerut News: रुपये के लेनदेन के विवाद में फायरिंग, तीन आरोपी नामजद

Sat, 10 Oct 2026 09:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
Firing in a dispute over money transaction, three accused named
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव पाली में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद में फायरिंग हुई है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों आकाश, शैलेंद्र उर्फ शैली और कालू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित अनिल ने आरोपियों पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
गांव पाली निवासी अनिल ने शुक्रवार देर शाम हस्तिनापुर थाने में तहरीर दी थी। उसने बताया कि दो पक्षों के बीच पिछले पांच वर्षों से रुपये के लेनदेन का विवाद चल रहा है। शुक्रवार शाम अनिल अपने दो साथियों के साथ हस्तिनापुर से सामान लेकर लौट रहा था। नंगला चांद रजबहे के समीप आकाश, शैलेंद्र और कालू ने उन्हें रोका। आरोप है कि तीनों युवकों ने अनिल के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने तीन राउंड फायरिंग की। पीड़ित जब शिकायत करने आरोपियों के घर पहुंचा, तो वहां भी तीन राउंड फायरिंग हुई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए।
विज्ञापन

फायरिंग की घटना से अनिल और उसके साथियों में दहशत फैल गई। अनिल ने थाने पहुंचकर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed