फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   By firing ten Hajipur

फायरिंग से दहला हाजीपुरा

Wed, 03 Aug 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 03 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
By firing ten Hajipur
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। मंगलवार देर रात हुई दो पक्षों में फायरिंग का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बुुधवार को एक बार फिर हाजीपुरा में फायरिंग हो गई। घटना से लोगों में दहशत है। पुलिस के अनुसार इस मामले में अभी किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई थी।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला हाजीपुरा और आजाद चौक के निवासियों के बीच पुरानी रंजिश के चलते विवाद चल रहा है। मंगलवार देर रात दोनों पक्षों में फायरिंग हो गई थी और हमले में चार लोग घायल हो गए थे। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुुआ था कि बुधवार को दोनों पक्षों के लोग फिर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के लोगों में जमकर फायरिंग हुई। बताया जाता है कि करीब आधा घंटा तक हवाई फायरिंग करते रहे। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर डाली। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत पसरी हुई है।
विज्ञापन


मामले की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। कोतवाली प्रभारी सतीश राय का कहना है कि अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग प्रकरण में छह पर मुकदमा दर्ज 
शामली। आजाद चौक मोहल्ले में दो पक्षों में फायरिंग प्रकरण में एक पक्ष की ओर से आई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
मंगलवार रात पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में फायरिंग हो गई थी। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से चार घायल हो गए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बीती रात ही पुलिस ने इस मामले में इस्लाम की ओर से आई तहरीर के आधार पर दूसरे पक्ष के शाहनवाज, वसीम, शाबाज समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। उधर, इस मामले में कोतवाली प्रभारी सतीश राय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है। 

वहीं, शामली में बुधवार दोपहर हुई हाजीपुरा में दो पक्षों में फायरिंग को लेकर उच्चाधिकारी गंभीर है। बताया जाता है कि इस मामले में फायरिंग करने वाले कुछ लोग हाथों में हथियार लेकर बैंक के सामने से गुजरे हैं। ऐसे में पुलिस बैंक के बाहर लगी सीसीटीवी फुटेज निकलवा कर कार्रवाई करेगी और चिह्निकरण का प्रयास करेगी।

बड़े बवाल का इंतजार 
शामली। पंद्रह दिन में आपसी फायरिंग की तीन बड़ी घटनाओं में एक बच्ची की मौत हो चुकी है, लेकिन कोतवाली पुलिस ने एक भी मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं की। दोनों पक्षों में अब भी तनातनी चल रही है। यदि यही हाल रहा तो पुलिस को किसी बडे़ बवाल से दो चार होना पडे़गा।

नगर में करीब पंद्रह दिन पूर्व दो पक्षों में फायरिंग हुई थी। आपस में हुई फायरिंग में पड़ोसी की छत पर खड़ी एक बच्ची की मौत हो गई थी। इस मामले में आज तक कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका है। उधर, दस दिन पूर्व नगर के मोहल्ला हाजीपुरा नाला पटरी में ही दो पक्षों में बारिश के पानी को लेकर फायरिंग हो गई थी। इस मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। 

मंगलवार रात मोहल्ला आजाद चौक में हुई फायरिंग और पत्थरबाजी का भी यही हाल है, हालांकि इसमें एक पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की इसी लचर कार्रवाई के चलते बुधवार को फिर बवाल हुआ और दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। सड़कों पर खुलेआम हथियार लहराए गए। यदि पुलिस का यही नरम रवैया रहा तो उसे किसी बडे़ बवाल का सामना करना पड़ सकता है।

शिकायत आएगी, तभी होगी कार्रवाई
कोतवाली प्रभारी सतीश राय से पूछा गया कि दस दिन पूर्व नाला पटरी पर हुई फायरिंग में क्या कोई गिरफ्तारी हो पाई है, तो उन्होंने कहा कि जब कोई शिकायत लेकर आएगा तो ही कार्रवाई की जाएगी। फायरिंग में एक बच्ची की मौत के मामले में उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। गिरफ्तारी और तमंचा बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।


हथियार क्यों बरामद नहीं कर रही पुलिस
आपसी झगड़ों में लोग अवैध हथियारों से एक-दूसरे पर फायरिंग कर रहे हैं। पुलिस भी इस बात को जानती है और थाने में आने वाली तहरीरों में भी इसका खुलासा होता है, लेकिन इन हथियारों को बरामद करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। यदि दोनों पक्षों का शांतिभंग में ही चालान कर दिया जाए तो शायद झगडे़ शांत हो जाएं, लेकिन शायद पुलिस दो-चार लोगों को मरवाकर ही कार्रवाई करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed