{"_id":"42f5f3b7d9d361fd34f6bf395ede95e4","slug":"before-raping-her-the-accused-took-daughter-now-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले मां से दुष्कर्म, अब बेटी को ले गया आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले मां से दुष्कर्म, अब बेटी को ले गया आरोपी
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sun, 14 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
कांधला। क्षेत्र के गांव में महिला ने एक व्यक्ति पर डरा धमकाकर एक वर्ष तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। महिला का कहना है कि आरोपी अब उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया। शनिवार को थाने में पति संग पहुंची महिला ने यह आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भिजवा दिया है।
मामला क्षेत्र के एक गांव का है। महिला ने आरोप लगाया कि पिछले करीब एक वर्ष से गांव का ही एक व्यक्ति डरा धमकाकर दुष्कर्म करता आ रहा है। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसकी बेटी के साथ भी दुष्कर्म करने की कोशिश की। एक सप्ताह पूर्व भी आरोपी महिला के घर पर पहुंचा और उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया।
पुत्री के न मिलने पर महिला ने अपने परिजनों को मामले के बारे में बताया। शनिवार को पीड़ित परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व परिजनों ने गांव के एक अधेड़ व्यक्ति पर अपनी बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
विज्ञापन
इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। अब महिला की तहरीर को भी शामिल करने के बाद धारा बढ़ाई गई है। साथ ही पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
आरोपी की तलाश की जा रही है।