फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two pilgrims died in separate incidents while returning from a holy dip in the Ganges.

Fatehpur News: गंगा स्नान से लौटते समय अलग-अलग हादसों में दो श्रद्धालुओं की मौत

Fri, 11 Sep 2026 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Two pilgrims died in separate incidents while returning from a holy dip in the Ganges.
फाइल फोटो-28-किरन। स्रोत: परिजन
फतेहपुर/बिंदकी। भदई अमावस्या पर उन्नाव के चंद्रिकन घाट से गंगा स्नान कर घर लौट रहे दो श्रद्धालुओं की शुक्रवार को अलग-अलग सड़क हादसों में मौत हो गई।
विज्ञापन

जाफरगंज थाना क्षेत्र के आंवरखेड़ा गांव निवासी कमल द्विवेदी पत्नी किरन (42) के साथ बाइक से गंगा स्नान करने गए थे। लौटते समय महरहा गांव के पास पीछे से बाइक के ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे किरन सड़क पर गिरकर घायल हो गईं।
ग्रामीणों ने स्कूल की वैन से उन्हें सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

चांदपुर थाना क्षेत्र के भिखनीपुर गांव निवासी धर्मराज भी चंद्रिकन घाट से गंगा स्नान कर लौट रहे थे। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुनीर मोड़ पर वाहन से उतरने के बाद वह पैदल हाईवे पार कर रहे थे। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि परिजन को हादसे की जानकारी दी गई है।

फाइल फोटो-28-किरन। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-28-किरन। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed