फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two people, including a lawyer, die in a road accident

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसों में अधिवक्ता समेत दो की मौत

Fri, 11 Sep 2026 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Two people, including a lawyer, die in a road accident
जलालपुर में झटका मशीन से युवक की मौत में गिरफ्तार आरोपी अ​भिमन्यु श्रीवास्तव। स्रोत पुलिस विभाग
सद्दरपुर। अलग-अलग सड़क हादसों में घायल अधिवक्ता समेत दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों मामलों में परिजनों ने संबंधित थानों में सूचना दी है। पुलिस हादसों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर के जयसिंहपुर गांव निवासी अधिवक्ता कमला प्रसाद यादव (63) 24 अगस्त को बाइक से दीवानी न्यायालय से घर लौट रहे थे। अवसानपुर के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ मेडिकल कॉलेज में बेड उपलब्ध नहीं होने पर परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुत्र सर्वेश यादव ने बताया कि उनके पिता दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता थे। मामले में इब्राहिमपुर थाने में तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

दूसरी घटना में अलीगंज क्षेत्र के माधवपुर निवासी केशवराम वर्मा (68) की मौत हो गई। छह अगस्त की रात करीब आठ बजे वह भाई के लिए दुकान पर खाना लेकर पैदल जा रहे थे। भमुआपुर-खानपुर के पास पीछे से आए ई रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया। तीन दिन उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनके कोमा में जाने की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद उन्हें वापस सद्दरपुर लाया गया। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी साबरमती का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed