फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Six arrested for holding tower worker hostage over network issues

Fatehpur News: नेटवर्क की समस्या पर टावर कर्मी को बंधक बनाने में छह गिरफ्तार

Fri, 11 Sep 2026 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Six arrested for holding tower worker hostage over network issues
फोटो-51-टावर कर्मी को पीटने में छह गिरफ्तार। स्रोत: पुलिस
बिंदकी (फतेहपुर)। नेटवर्क की समस्या से निजात पाने के लिए टावर कर्मी को बंधक बनाने में पुलिस ने शुक्रवार को ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस अन्य ग्रामीणों को चिह्नित करने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि टावर कर्मी को उसकी मर्जी से बंधक बनाया गया था। मामले से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बसावनपुर गांव निवासी आदित्यभान ने पुलिस को बताया कि वह हरदौली स्थित जियो टावर कंपनी में टेक्नीशियन है। बृहस्पतिवार को टावर की बिजली आपूर्ति की जांच के लिए हरदौली पहुंचा था। तभी नेटवर्क की समस्या से नाराज ग्रामीण भी टावर के पास पहुंच गए। आरोप है कि ग्रामीणों ने उसे टावर में बांध दिया।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक वह बंधक रहा। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने यूपी-112 को सूचना दी। पुलिस ने उसे छुड़ा कर कोतवाली ले गई। वायरल वीडियो में ग्रामीण करीब दो साल से नेटवर्क की समस्या से परेशान होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि फाइव-जी का रिचार्ज कराने के बावजूद नेटवर्क नहीं मिलने से पैसा बेकार जा रहा है। ग्रामीणों ने कंपनी के अधिकारियों के गांव आने तक टावर कर्मी को बंधक बनाए रखने की बात कही। इस मामले में बिंदकी हरदौली गांव के राहुल पटेल, सूरज यादव, आलोक पटेल, योगेंद्र पटेल, आलोक यादव, सचिन पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

कोतवाल शैलेष सिंह ने बताया कि टावर कर्मी पहले शिकायत दर्ज कराने को तैयार नहीं था। इससे उसकी भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है। वायरल वीडियो के आधार पर बंधक बनाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की पहचान कराई जा रही है।

फोटो-51-टावर कर्मी को पीटने में छह गिरफ्तार। स्रोत: पुलिस

फोटो-51-टावर कर्मी को पीटने में छह गिरफ्तार। स्रोत: पुलिस

फोटो-51-टावर कर्मी को पीटने में छह गिरफ्तार। स्रोत: पुलिस

फोटो-51-टावर कर्मी को पीटने में छह गिरफ्तार। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed