फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ATM changing flown 40 thousand

एटीएम बदलकर 40 हजार उड़ाए

Sat, 24 Oct 2015 11:51 PM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sat, 24 Oct 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
शामली । आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव जलालपुर के व्यक्ति  का एटीएम बदलकर 40 हजार रूपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर पैसे निकलने का मैसेज आने के बाद ठगी का पता लगा। पीड़ित आदर्श मंडी थाने में तहरीर देने पहुंचा, लेकिन घटनास्थल कोतवाली क्षेत्र का होने के कारण उसे वहां भेज दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी रामपाल के अनुसार उसकी मां की बुखार के कारण हालत खराब हो गई थी। शामली जाकर उसने अपनी मां को डॉक्टर को दिखाया तो उसने मुजफ्फरनगर जाने को कहा गया। अपनी मां को मुजफ्फरनगर ले जाने के लिए वह एटीएम से नकदी निकालने पहुंचा, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी एटीएम से रुपए नहीं निकले।
विज्ञापन


 बाहर खड़े एक युवक ने बातों में बहलाकर उसका एटीएम बदल दिया, लेकिन जैसे ही वह अस्पताल पहुंचा तो उसके मोबाइल पर तीन बार उसके एटीएम से 40 हजार रुपये निकालने के एसएमएस आए। वह तुरंत उस एटीएम पर पहुंचा लेकिन युवक गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित आदर्श मंडी थाने पहुंचा लेकिन एसओ ने उसे मामला कोतवाली क्षेत्र का बताकर कोतवाली भेज दिया। एसओ राजबहादुर के अनुसार यह घटना कोतवाली क्षेत्र की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed