Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two accused arrested for kidnapping a youth and robbing him of one lakh rupees

Charkhi Dadri News: युवक का अपहरण कर एक लाख रुपये लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Nov 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 12 Nov 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for kidnapping a youth and robbing him of one lakh rupees
चरखी दादरी। बाढड़ा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक का अपहरण कर एक लाख रुपये की नकदी लूटने और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी भिवानी जिले के गांव ढिगावा जाटान निवासी सतीश और शक्ति है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी सतीश से वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी बरामद की है। दोनों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। गांव सुरपुरा कलां निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात नवंबर की सुबह करीब 8:30 बजे गांव पड़तल भोजावास निवासी प्रदीप उससे अपने पांच हजार रुपये लेने के लिए घर आया था। इसके बाद वह 1.05 लाख रुपये लेकर दोनों अपनी-अपनी बाइक पर सवार होकर नकीपुर पहाड़ी कांटे पर पहुंचे। वहां उसने प्रदीप को 4500 रुपये दे दिए। इसके बाद वह गाड़ी लेने के लिए बाढड़ा आ रहा था।
विज्ञापन

संदीप के अनुसार जब वह कारी रूपा पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा तो पीछे से आई सफेद रंग की स्विफ्ट कार सवार युवकों ने उसकी बाइक के आगे गाड़ी अड़ा दी। कार में चार युवक सवार थे। उनमें से एक ने उसके हाथ पर डंडे से वार किया और उसे जबरन कार में खींच लिया। आरोपियों ने उसका मुंह कपड़ों से ढक दिया और उसके पास मौजूद एक लाख रुपये छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार वारदात के दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य वाहन चालक ने आरोपियों की कार का पीछा करना शुरू कर दिया। इससे घबराकर आरोपी संदीप को ढिगावा के पास श्यामकलान रोड पर उतारकर भाग गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बाढड़ा में प्राथमिकी दर्ज की गई और जांच सीआईए-द्वितीय को सौंपी गई।

मंगलवार को सीआईए-द्वितीय में तैनात एएसआई मुकेश और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव ढिगावा जाटान निवासी सतीश और शक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी सतीश से वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को अदालत से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले में वारदात में शामिल अन्य आरोपियों और लूट की रकम के संबंध में भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed