{"_id":"6af4c72199962127c6029052","slug":"the-sp-headquarters-is-now-monitoring-complaints-and-calling-victims-to-obtain-feedback-on-the-action-taken-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-166583-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: शिकायतों पर अब एसपी मुख्यालय से रख रहे नजर, पीड़ितों को फोन कर ले रहे कार्रवाई का फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: शिकायतों पर अब एसपी मुख्यालय से रख रहे नजर, पीड़ितों को फोन कर ले रहे कार्रवाई का फीडबैक
विज्ञापन
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने पुलिस कार्यालय आने वाले फरियादियों की शिकायतों की निगरानी शुरू की है। वह स्वयं मुख्यालय से प्रतिदिन फरियादियों से फोन पर बात कर प्रतिपुष्टि ले रहे हैं। इसका उद्देश्य शिकायतों के निस्तारण में होने वाली लापरवाही को रोकना है।
प्रतिदिन पचास से अधिक फरियादी पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी शिकायतें लेकर पहुंचते हैं। इनमें लड़ाई-झगड़े, जमीनी विवाद और चोरी जैसे मामले शामिल होते हैं। संजीव कुमार इन समस्याओं को सुनकर संबंधित थाना प्रभारी को जांच और कार्रवाई के निर्देश देते हैं। हालांकि, थाना स्तर पर कई मामलों में शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली होती है। इससे फरियादियों को बार-बार पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इस स्थिति को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने मुख्यालय स्तर से शिकायती पत्रों की निगरानी शुरू की है। उनकी इस पहल से थानेदारों और पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
निगरानी प्रक्रिया
पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई स्वयं शिकायतकर्ताओं को फोन करते हैं। वह उनसे पूछते हैं कि थानेदार या पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे या नहीं। वह पुलिस की कार्रवाई और फरियादी की संतुष्टि के बारे में भी जानकारी लेते हैं। लापरवाही सामने आने पर संबंधित पुलिसकर्मी से जवाब मांगा जा रहा है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर शिकायत पर उचित कार्रवाई हो।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
थानेदारों की तय की जवाबदेही
एसपी के निर्देश के बाद अब शिकायत मिलने के बाद उसे संबंधित थाने भेजकर ही जिम्मेदारी पूरी नहीं मानी जा रही है। मुख्यालय स्तर से यह भी देखा जा रहा है कि थाना प्रभारी ने शिकायत पर कितनी गंभीरता दिखाई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब तक एसपी तीन से चार पुलिस अधिकारियों से जवाब मांग चुके हैं।
-- -- -- -- --