{"_id":"6af4c848d6f23b589103dcef","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-161103-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सड़क पार कर रहे हलवाई की वाहन की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सड़क पार कर रहे हलवाई की वाहन की टक्कर से मौत
विज्ञापन
उन्नाव। शुक्लागंज-उन्नाव मार्ग पर मिठाई की दुकान के पास मंगलवार देर रात सड़क पार कर रहा हलवाई वाहन की टक्कर से घायल हो गया। साथ काम करने वाले लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
आसीवन थाना क्षेत्र के गांव देवसापुर निवासी गोविंद (24) पुत्र तुलसीराम हलवाई था। वह उन्नाव-हरदोई मार्ग पर शुक्लागंज के पास स्थित दुकान में मिठाई बनाता था। मंगलवार की रात करीब 10 बजे वह दुकान से निकलकर पैदल सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी थी। घटना में गंभीर घायल होने पर साथ काम करने वाले लोग उसे जिला अस्पताल लाए थे, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था।
अस्पताल की सूचना पर बुधवार को सदर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पिता ने बताया कि वह तीन भाइयों में बड़ा था। बेटे की मौत से मां माया सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। सदर कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि अस्पताल से सूचना आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आने पर जहां का घटनास्थल होगा वहीं प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।