{"_id":"6af4c78cb22dbf552308247c","slug":"married-woman-found-hanging-murder-alleged-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-187743-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, हत्या का आरोप
Thu, 12 Nov 2026 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
गागलहेड़ी। थाना क्षेत्र के गांव दिनारपुर में बुधवार देर शाम विवाहिता मीनू (26) का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच-पड़ताल कर शव को कब्जे में लिया।
दिनारपुर की एक्सचेंज वाली गली निवासी विकास की पत्नी मीनू ने बुधवार रात आठ बजे अपने कमरे में कुंडे से बने फंदे में लटकी मिली। कमरे में उसके पास ही पांच वर्षीय बेटी परी सो रही थी। कुछ देर बाद परी की आंख खुली तो उसने मां को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद उसने दरवाजा खोलकर घर के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने आनन-फानन में मीनू को फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। मीनू की मौत की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों पर मीनू की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की।
मीनू की शादी वर्ष 2016 में विकास के साथ हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं थी। उसने अपने भाई की बेटी परी को गोद लिया हुआ था। मृतका का पति सहारनपुर में एक सरकारी अधिकारी के यहां खाना बनाने का काम करता है। सीओ सदर पवन कुमार ने बताया कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।