Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Allegation of land plot seizure; FIR registered against six individuals

Ghaziabad News: प्लॉट पर कब्जे का आरोप, छह के खिलाफ प्राथमिकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Allegation of land plot seizure; FIR registered against six individuals

विज्ञापन

गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र के घूकना में रहने वाले ओम त्यागी ने छह लोगों पर पैतृक प्लॉट पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपियों ने प्लॉट पर अवैध रूप से दीवार और गेट लगा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।


एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि ओम त्यागी के मुताबिक घूकना में उनका 111 गज का प्लॉट है। यह प्लॉट उनकी पैतृक संपत्ति है और खाली पड़ा था। आरोप है कि छह नवंबर 2026 को राजेश, आशु, मनोज, प्रदीप, बबीता और संजू देवी ने इस प्लॉट पर कब्जा कर लिया। उन्होंने रास्ते की तरफ दीवार और गेट लगा दिया। प्लॉट मालिक को इसकी जानकारी तब हुई जब वे वहां पहुंचे। उन्होंने प्लॉट के सामने रहने वाले मनोज और प्रदीप से पूछताछ की। मनोज और प्रदीप ने बताया कि दीवार और गेट उन्होंने ही लगाया है। जब ओम त्यागी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें धमकी दी। उन्होंने कहा कि वे ऐसे ही प्लॉटों पर कब्जा करते हैं। दोबारा इस संबंध में बात करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। एसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है, जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed