Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two arrested for conducting recce of officials to facilitate passage of mineral-laden vehicles

Saharanpur News: अधिकारियों की रेकी कर खनिज वाहन निकलवाने वाले दो गिरफ्तार

Thu, 12 Nov 2026 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 12 Nov 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for conducting recce of officials to facilitate passage of mineral-laden vehicles
बेहट। अधिकारियों की लोकेशन साझा कर खनिज लदे वाहनों को सुरक्षित निकलवाने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों गंदेवड़ तिराहे पर अधिकारियों की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे।
विज्ञापन


सीओ शशि प्रकाश शर्मा ने बताया, कि अवैध खनन व खनिज के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार रात गंदेवड़ तिराहे से अंकुश निवासी नानौली व मोहम्मद कैफ निवासी महेश्वरी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों अधिकारियों की रेकी कर खनिज से लदे वाहनों को चेकिंग से बचाकर निकलवा रहे थे। सीओ ने बताया, कि अवैध खनन में शामिल लोगों के साथ ही उन्हें सहयोग देने और अधिकारियों की निगरानी करने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि बेहट क्षेत्र में अधिकारियों की लोकेशन खनन कारोबारियों तक पहुंचाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। 29 अक्तूबर को तहसील गेट के सामने खड़ी थार में सवार रजिउर्रहमान और विशाल को एसडीएम ने पकड़ा था। उनके मोबाइल में मिले व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए एसडीएम, सीओ समेत अन्य अधिकारियों की लोकेशन साझा की जा रही थी। पुलिस ने थार सीज कर दी थी। वहीं, छह नवंबर को कलसिया चेकपोस्ट पर अधिकारियों की लोकेशन पर नजर रख रहे अब्दुलापुर निवासी जुलफक्कार को एसडीएम और तहसीलदार ने पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------

पति के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
मिर्जापुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव महिला ने अपने पति पर जिस्म फरोशी में धकेलने के प्रयास का आरोप लगाया है। बताया कि विरोध करने पर उसकी तथा 11 साल की बेटी की भी पिटाई की। दोनों को जान से मारने का भी प्रयास किया गया। पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि एक नवंबर को रात्रि में 12 बजे उसका पति कुछ लोगों के साथ घर पहुंचा और उनके साथ जाने के लिए कहा। विरोध करने पर तेल डाल कर जलाने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने उसे तथा बेटी को बेरहमी से पीटा। जांच अधिकारी शाकंभरी चौकी प्रभारी रामकुमार गौतम ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed