फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई को एसपी से लगाई गुहार

डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई को एसपी से लगाई गुहार

Tue, 29 Jan 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई को एसपी से लगाई गुहार
डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। ऑपरेशन के दौरान एक्सपायर स्टंट डालने के कारण मरीज की मौत होने के मामले में तीन माह बाद भी कार्रवाई न होने पर परिजनों ने रोष है। परिजनों ने एसपी से डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई।

मोहल्ला बुढ़ाना रोड दयानंद नगर निवासी नीलम जैन ने परिजनों संग एसपी अजय कुमार को प्रार्थना पत्र सौंपा। पीड़ित ने बताया कि करीब तीन माह पहले 15 अक्टूबर को उनके पति विनय जैन का एक निजी अस्पताल में आपरेशन हुआ था। जिसमें डाक्टर ने तीन स्टंट डालने के बारे में जानकारी दी थी। आपरेशन के बाद अगले दिन सुबह उन्हें ब्रेन हेमरेज होना बताकर पानीपत रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान 19 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि वहां के डाक्टरों ने उन्हें बताया था कि आपरेशन के दौरान जो तीन स्टंट डाले गए थे, उनमें एक स्टंट एक्सपायर हो गया था। इस मामले में उनकी तरफ से डाक्टर के खिलाफ आदर्श मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। लेकिन तीन माह बीतने के बाद जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित परिजनों ने एसपी से आरोपी डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने परिजनों को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर, आदर्श मंडी थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि जिस स्टंट को एक्सपायर बताया गया है। वह जांच के लिए गुजरात गया हुआ है। जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed