{"_id":"5a79f8544f1c1b83268b8e09","slug":"91517942868-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा छोड़ने पर डांटा, तो छात्र ने खा लिया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षा छोड़ने पर डांटा, तो छात्र ने खा लिया जहर
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। क्षेत्र के एक गांव में छात्र ने परीक्षा देने से इंकार कर दिया। जिस पर परिजनों ने दबाव बनाया, तो छात्र ने जहर खा लिया। छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जलालाबाद क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह कक्षा 12 में पढ़ने वाला छात्र परीक्षा देने नहीं गया, जिस पर परिवार के लोगों ने नाराजगी जताई और और छात्र को डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर छात्र ने जहर खा लिया। जब परिजनों को इस बात का पता चला, तो उन्होंने छात्र को निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। इस घटना के कुछ देर बाद उसी गांव की एक युवती ने भी जहर खा लिया। युवती किसी रिश्तेदारी में जाने की जिद कर रही थी, जबकि परिजन उसे भेज नहीं रहे थे। युवती की हालत बिगड़ने पर परिजनों को पता चला कि उसने जहर खा लिया है। इसके बाद उसको भी सहारनपुर-शामली मार्ग स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। इन दोनों घटनाओं के बारे में पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।