{"_id":"5967c3694f1c1b0d4e8b4579","slug":"91499972457-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला से लूटे कुंडल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला से लूटे कुंडल
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सामान लेने के लिए शामली आई एक महिला को शिवचौक के पास दो युवकों ने नशीला पदार्थ सूंघा कर कानों से कुंडल, पर्स और मोबाइल लूट लिए। राहगीरों की मदद से कोतवाली पहुंची पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
खानपुर बुटाराड़ा निवासी महिला सरोज शामली में सामान लेने के लिए आई हुई थी। बड़े बाजार से सामान लेने के बाद वह गांव लौट रही थी। सरोज के अनुसार जब वह शिवचौक के पास पहुंची तो दो युवकों ने उससे रास्ता पूछने के बहाने नशीला पदार्थ सूंघा दिया। इससे वह अर्द्घ बेहोशी की हालत में पहुंच गई। दोनों ने उसके कानों से कुंडल, पर्स से एक हजार रुपये, जेवरात, मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। राहगीरों ने किसी तरह पानी छिड़क कर उसे होश दिलाया। इसके बाद वह कोतवाली पहुंची और पुलिस को सारी जानकारी दी। पुलिस की सूचना पर परिजन कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने सरोज की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।