{"_id":"5aedfa684f1c1b05418b852e","slug":"71525545576-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच मुकीम ओर मेहताब कोर्ट में पेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच मुकीम ओर मेहताब कोर्ट में पेश
Updated Sun, 06 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच मुकीम और मेहताब कोर्ट में पेश
कैराना (शामली)। मुकीम काला ओर उसके साथी मेहताब को हरियाणा की यमुनानगर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच कैराना न्यायालय में पेश किया। इस दौरान कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यापक बंदोबस्त रहे।
आतंक का पर्याय रहे कैराना क्षेत्र के ग्राम जहानपुरा निवासी कुख्यात मुकीम उर्फ काला और मेहताब उर्फ काना निवासी ग्राम बलवा शामली को यमुना नगर जेल से शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कैराना कोर्ट में लाया गया। दोनों को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया गया। दोनों के खिलाफ लूट, हत्या, डकैती, रंगदारी, लूटपाट के डेढ़ दर्जन से अधिक मामले हैं। दोनों की पेशी के दौरान कैराना पुलिस के जवान भी सुरक्षा की दृष्टिगत कोर्ट परिसर में मुस्तैद रहे। न्यायालयों में कुख्यातों की करीब आधा घंटे तक पेशी हुई, जिसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच जगाधरी जेल के लिए भेज दिया गया।