{"_id":"5b9aaaf2867a55013b110619","slug":"31536862962-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार आरोपियों के घर कुर्की के नोटिस चस्पा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरार आरोपियों के घर कुर्की के नोटिस चस्पा
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। रंगदारी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के घर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया। कोतवाली के उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि रंगदारी मांगने तथा साजिश रचने के आरोप में जुल्लो पत्नी मंजूरा उर्फ बेचैन तथा रुखसार पत्नी महताब निवासी मोहल्ला आलकलांा के खिलाफ 2016 में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। तब से आरोपी फरार चल रहे हैं। न्यायालय से अनुमति मिलने पर बृहस्पतिवार को आरोपियों के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया गया। उधर, जुलाई 2018 में दर्ज हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे प्रवीण, अनिल तथा नाथी फरार चल रहे हैं। इन तीनों आरोपियों के घर पर भी न्यायालय के आदेश पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है।
दीवार तोड़ कर भैंस व कटिया चुराई
कैराना। मकान की दीवार तोड़ कर चोरों ने दुधारू भैंस और कटिया चोरी कर ली। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला आलकलां अलीपुर रोड निवासी कय्यूम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात वह अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सोया हुआ था। सुबह जागा तो मकान की बाउंड्री टूटी मिली। वहां बंधी दुधारू भैंस व कटिया भी नहीं मिली। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।