{"_id":"5aaeb62e4f1c1b01768b6020","slug":"31521399342-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक ने मारी वैन में टक्कर, हुआ बखेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालक ने मारी वैन में टक्कर, हुआ बखेड़ा
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालकों के बीच हाथापाई की नौबत
शामली।
एक परिवार की मारुति वैन में ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इस पर हंगामा खड़ा हो गया। कार चालक और ट्रक चालक के बीच मारपीट की नौबत आ गई। राहगीरों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। मेरठ निवासी एक परिवार लड़के के लिए लड़की देखने रविवार को करनाल जा रहा था। सुबह करीब दस बजे जब उनकी मारुति वैन शामली में मेरठ-करनाल हाईवे पर किसान डिग्री कॉलेज के पास पहुंची तो करनाल की ओर से आ रहे एक ट्रक चालक ने वैन में टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन कार मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद कार चालक और उसके परिजनों ने हंगामा प्रारंभ कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और हंगामा हो गया। जिम्मेदार लोगों ने मामला समझाबुझाकर शांत किया।