फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Locks of two rooms broken in broad daylight in Banikhet; cash, mobile phones, and a silver chain stolen.

Chamba News: बनीखेत में दिनदहाड़े दो कमरों के ताले तोड़े, नकदी-मोबाइल और चांदी की चेन चोरी

Thu, 03 Sep 2026 10:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 03 Sep 2026 10:41 AM IST
विज्ञापन
Locks of two rooms broken in broad daylight in Banikhet; cash, mobile phones, and a silver chain stolen.
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत में बुधवार को चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की दो वारदातों को अंजाम दिया। ज्वाला माता मंदिर और ज्वाला माता मोहल्ले के समीप किराये के कमरों के ताले तोड़कर नकदी, मोबाइल फोन और चांदी की चेन चोरी की गई।
विज्ञापन

एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में संदिग्धों के चेहरे कैद होने की बात सामने आई है। वारदातों के बाद क्षेत्र में दहशत और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
पीड़ित अमन कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे कमरे में पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर दो पुराने मोबाइल फोन गायब मिले।
विज्ञापन

वहीं, ज्वाला माता मोहल्ले में किराये के मकान में रहने वाली जानवी शर्मा के कमरे के ताले भी टूटे मिले। कमरे से 1500 रुपये नकद और एक चांदी की चेन गायब पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11 बजे ज्वाला माता मंदिर की ओर जाने वाली गली में एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कुछ संदिग्धों के चेहरे कैद हुए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान में जुटी है। आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed