फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Criminal arrested in Kurukshetra-Pehowa robbery case attempted to escape; injured after being shot by police

कुरुक्षेत्र: पिहोवा लूटकांड में पकड़े गए बदमाश ने की भागने की कोशिश, पुलिस की गोली लगने से हुआ घायल

Thu, 03 Sep 2026 10:02 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 03 Sep 2026 10:02 AM IST
सार

सीआईए प्रभारी मनदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही मारपीट और छीना-झपटी सहित 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस तीनों आरोपियों की आपराधिक कुंडली खंगाल रही है।

विज्ञापन
Criminal arrested in Kurukshetra-Pehowa robbery case attempted to escape; injured after being shot by police
कुरुक्षेत्र पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

कस्बा पिहोवा में ठेकेदार से दो लाख रुपये लूटने की वारदात में शामिल एक आरोपी की पुलिस से बुधवार देर रात मुठभेड़ हो गई, जिस दौरान उसके बाएं पांव में गोली लगी। घायल होने पर उसे तत्काल लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। लूटकांड में पकड़े गए आरोपी अभिषेक उर्फ़ अभी व आशीष उर्फ़ बिल्ला गांव बलबेहडा जिला कैथल व अमित उर्फ़ अंकित वासी हजवाना जिला कैथल का रहने वाला है। 

विज्ञापन


सीआईए दो प्रभारी मनदीप सिंह ने बताया कि सतपाल सिंह वासी शास्त्री कॉलोनी पिहोवा ने पुलिस को शिकायत दी थी, जिसमें बताया था कि एक सितंबर को वह घर से दो लाख रुपये लेकर किसी काम के चलते बाइक पर  संधु फार्म मोरथली की तरफ जा रहा था। रास्ते में तीन बाइक सवार युवकों ने उसका पीछा करते हुए हुडा ग्राउंड के रास्ते में उसे रोककर जबरदस्ती उससे नकदी छीनकर ली। इस दौरान वह घायल भी हो गया।
विज्ञापन




मामले की जांच करते हुए सीआईए टीम को सूचना मिली कि इस वारदात में उक्त तीनों आरोपी शामिल है और वे वारदात के बाद हरिद्वार गए हैं, जहां एक होटल में ठहरे हुए हैं।  पुलिस टीम ने तुरंत हरिद्वार में दबिश कर तीनों  को काबू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदीप सिंह ने बताया कि हरिद्वार से तीनों आरोपियों को लेकर टीम कुरुक्षेत्र आ रही थी और लाडवा रोड पर गांव कड़ामी के पास पहुंची तो आरोपी अभिषेक ने लघुशंका जाने की बात कही। पुलिस के दो कर्मचारियों ने उसे गाड़ी से नीचे उतारा। इसी दौरान अभिषेक ने कर्मचारियों के साथ हाथापाई करते हुए भागने तथा पुलिस कर्मचारी का हथियार छीनने की कोशिश की। पुलिस कर्मचारियों ने आरोपी को ऐसा न करने की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी के भागने का प्रयास करने पर पुलिस कर्मचारी ने फायर किया जो गोली आरोपी के उसके पैर में लगी। इसके बाद आरोपी को तुरंत काबू कर लिया और उसे उपचार के लिए कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पटियाला में भी कर चुके वारदात, पिहोवा में रहते थे किराए के कमरे में 
पुलिस जांच में सामने आया है तीनों आरोपी पिहोवा में किराए पर कमरा लेकर रहते थे और इसी तरह वारदातों को अंजाम देकर मौज मस्ती करते थे। गोली लगने से घायल हुआ अभिषेक मास्टरमाइंड है। उक्त तीनों आरोपियों के साथ पिहोवा का रहने वाला जश्न भी शामिल है, जो दो लाख की लूट में नहीं था लेकिन वह पहले कईं वारदातों में रहा है और फिलहाल फरार है।

करीब 20 दिन पहले भी पिहोवा में ही एक बुजुर्ग से सुएं की नोक पर चार से पांच हजार रुपये छीन लिए थे। आरोपियों ने कुरुक्षेत्र, कैथल में दर्जन भर वारदातों को अंजाम दिया हुआ है। यहां तक कि पटियाला के समाना में भी वारदात को लेकर केस दर्ज है। पुलिस के मुताबिक अभिषेक उर्फ़ अभी के खिलाफ स्नैचिंग व मोटरसाइकिल चोरी के पांच मामले दर्ज हैं। आरोपी आशीष उर्फ़ बिल्ला के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी के तीन मामले दर्ज हैं।


पिहोवा में हुई अंकित से दोस्ती, किया गैंग में शामिल
सीआईए प्रभारी मनदीप सिंह के मुताबिक अभिषेक व आशीष पिहोवा में नशीला पदार्थ लेने आए हुए थे, जहां उनकी दोस्ती हजवाना के अंकित व जश्न से भी हो गई। उन्होंने बताया कि ये आरोपी करीब चार माह से पिहोवा में किराए के कमरे पर रह रहे थे। अपने घर पर मुश्किल से ही कभी जाते थे। एक आरोपी को परिजनों ने बेदखल तक किया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed