{"_id":"5c5336e8bdec2232285b03af","slug":"21548957416-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा भटटे से यूपी की लेवर बंधन मुक्त करायी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा भटटे से यूपी की लेवर बंधन मुक्त करायी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में भट्ठे पर बंधक बनाकर रखे गए मजदूरों को छुड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना (शामली)। कैराना क्षेत्र के कुछ लोगों को हरियाणा के हासी जिले में एक भट्ठे पर बंधक रखे जाने की कोर्ट में शिकायत की गई थी। कोर्ट के आदेश पर वहां के पुलिस प्रशासन ने शाम को इन्हें बंधन मुक्त कराकर कैराना कोतवाली में लाकर छोड़ा है, जहां से ये अपने गांव चले जाएंगे। बंधन मुक्त कराए गए लोगों को एक वाहन में लेकर बृहस्पतिवार शाम कैराना कोतवाली पहुंचे।
जिला हासी के थाना नारनौद के हेड कांस्टेबल मदन लाल और उनकी टीम ने बताया कि कैराना क्षेत्र के कुछ लोग हरियाणा के हिसार के जींद रोड मिर्चपुर में एक भट्ठे पर काम करते थे। इनकी ओर से ही किसी ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर बताया था कि भट्ठे पर इन्हें मजदूरी दिए बिना ही बंधन बनाकर रखा गया है। कोर्ट के आदेश पर नारनौद के एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस टीम ने सुबह भट्ठे पर छापा मार कर इन्हें बंधन मुक्त करा लिया है। इन लोगों को पुलिस सुरक्षा में उनके गांव में छोड़ना था। सभी श्रमिकों ने कहा कि उन्हें कैराना ही छोड़ दो, यहां से वो अपने आप अपने गांव चले जाएंगे, जिसके बाद सभी को कोतवाली कैराना में लिख कर दे दिया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने भट्ठा श्रमिकों को यहां छोड़ा है।