फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में बच्चे को तलाशती रही मां

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में बच्चे को तलाशती रही मां

Sat, 21 Apr 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में बच्चे को तलाशती रही मां
शामली।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से बच्चे के अपहरण के मामले में अज्ञात महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इसके अलावा पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए, लेकिन बच्चे का कही भी कोई सुराग नहीं लग सका।

हैदराबाद के जिला नारमखेड़ा, थाना रतनाक निवासी जोनाबाई पत्नी रामराव बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली से एक महिला के साथ सहारनपुर जा रही थी। आरोपी महिला उसको काम दिलाने के लिए बहाने लेकर जा रही थी। जोनाबाई के साथ उसका दो साल का बेटा किरन और बेटी कल्पना थी। जब वह सुबह करीब नौ बजे शामली में पहुंची तो जोनाबाई रेलवे स्टेशन पर पानी पीने के लिए उतरी। आरोप है उसी दौरान अज्ञात महिला उसके बेटे किरन का अपहरण कर लिया और स्टेशन से लापता हो गई। जोनाबाई की ओर से अज्ञात महिला के खिलाफ अपहरण कर ले जाने का मुकदमा जीआरपी थाने पर दर्ज कराया गया है। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। इस दौरान महिला को भी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखाई गई, लेकिन बच्चे और महिला उसमें कही दिखाई नहीं दी। एसओ सुनील दत्त का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। इस प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed