{"_id":"59fcbfdd4f1c1b8e698b92b8","slug":"181509736413-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे और कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे और कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
गश्त कर रही पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ लिया। पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से एक तमंचा और कारतूस मिले।
आदर्श मंडी पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम गश्त कर रही थी। जब गाड़ी किरोड़ी चौराहे के पास पहुंची तो पुलिस को वहां पर एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा हुआ मिला। पुलिस ने युवक को आवाज लगाई तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक तमंचा 315 बोर का बरामद हुआ है, तथा उसकी जेब से पांच कारतूस मिले हैं। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ब्रजपाल पुत्र चरण सिंह निवासी ग्राम कनियान ब्लॉक कांधला बताया है। उधर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है।