{"_id":"5967c55d4f1c1bf0318b469b","slug":"161499972957-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत से लदे तीन ट्रक सीज, छह के चालान काटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेत से लदे तीन ट्रक सीज, छह के चालान काटे
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेत से लदे तीन ट्रक सीज, छह के चालान काटे
थानाभवन/ऊन(शामली)। खनन अधिकारी और एआरटीओ ने यमुना नदी से अवैध खनन कर लाए जा रहे रेत से लदे ट्रकों को पकड़ लिया। तीन ट्रक सीज कर दिए गए, जबकि छह ट्रकों का ओवरलोडिंग के आरोप में चालान किया गया।
बृहस्पतिवार को ऊन -थानाभवन मार्ग पर रेत से लदे कई ट्रक सड़क में धंस गए थे। सूचना पर एआरटीओ मोहम्मद कय्यूम और खनन अधिकारी ब्रजेश गौतम मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर खडे़ छह ट्रकों का ओवरलोडिंग के आरोप में चालान कर दिया।
उधर, एआरटीओ तथा खनन अधिकारी ने बृहस्पतिवार को तीन ट्रक पकड़कर ऊन चौकी पुलिस के हवाले कर दिए। ट्रकों में रेत, रोड़ी और डस्ट लदा हुआ था। ट्रक चालक रेत लाने पर खनन की रायल्टी संबंधी कागजात नहीं दिखा सके, जिसके चलते तीनों ट्रक सीज कर दिए गए हैं। खनन अधिकारी ब्रजेश गौतम ने बताया कि ट्रकों के चालकों द्वारा रायल्टी के कागजात नहीं दिखाए। इस संबंध में जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। गौरतलब है कि यमुना नदी से अवैध रेत खनन बेरोकटोक चल रहा है। बृहस्पतिवार को खनन अधिकारी और एआरटीओ ने कार्रवाई की, लेकिन अवैध खनन लाए जा रहे रेत से लदे ट्रक और डंपरों पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है तथा अवैध खनन भी बंद नहीं हो पा रहा है।