{"_id":"6ac8032c6abaf7732605faa1","slug":"case-registered-against-eight-people-following-a-clash-between-two-groups-in-gopiwala-moradabad-news-c-15-1-mbd1060-1011968-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गोपीवाला में दो गुटों में संघर्ष में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गोपीवाला में दो गुटों में संघर्ष में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गोपीवाला गांव में बुधवार को नाले की सफाई के विवाद में हुए संघर्ष में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह रिपोर्ट एक पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर दर्ज हुई है।
इस सिलसिले में गोपीवाला के मुस्तकीम ने पुलिस को दी तहरीर में गांव के ही जाहिद, उसके भाई हामिद और अन्य परिजनों पर परिवार से रंजिश रखने का आरोप लगाया है। कहा है कि बुधवार को सुबह करीब 10 बजे जाहिद ने नाले की सफाई को लेकर कहासुनी की और फिर मारपीट भी की थी। उस समय गांव वालों ने बीच-बचाव करा दिया था। आरोप है कि इसके बाद सुबह करीब 10.30 बजे जाहिद पक्ष के कई लोग लाठी-डंडे लेकर उसके घर पर आ धमके। गालियां देते हुए उसे और परिवार के लोगों को लाठियों से पीटा। इस हमले में परिवार की गर्भवती अफसाना खातून, शबाना, मुबश्रा, हनीसा पर भी डंडे बरसाए गए। परिवार के कई लोग घायल हुए हैं।
कोतवाल मनोज परमार ने बताया कि गोपीवाला निवासी जाहिद, हामिद, गुलशेर, गुलफाम, हामिद, बाबू और रामूवाला गनेश निवासी आबिद व कामिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
00
बुखार से युवती की मौत, एक माह बाद थी शादी
ठाकुरद्वारा। गांव कालेवाला निवासी एक युवती की बुखार से मौत हो गई। ग्राम प्रशासक रेविंद्र सिंह ने बताया कि अंशू (25) नामक युवती बरेली में किसी सरकारी विभाग में लिपिक थी। बुखार आने पर सोमवार को उसे वहीं एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। शव गांव आने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली। ग्राम प्रशासक ने बताया कि युवती की एक महीने बाद शादी होनी थी। संवाद
00
फोटो 5
बेटियों का किया मनोवैज्ञानिक परीक्षण, कहा-बेझिझक रखा करें अपनी बात
- कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
ठाकुरद्वारा। पसियापुरा पदार्थ के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विशेष कार्यक्रम के बीच छात्राओं का मनोवैज्ञानिक परीक्षण किया गया। साथ ही कई बिंदुओं पर उन्हें जागरूक किया गया।
मुरादाबाद स्थित मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र से आईं मनोवैज्ञानिक डॉ. रीना तोमर ने छात्राओं से बातचीत की। मनोवैज्ञानिक परीक्षण के बीच उनसे कई सवाल किए और उनकी जिज्ञासाओं के जवाब भी दिए। यह आयोजन करने वाले परिवर्तन दि चेंज के फाउंडर कपिल ने बेटियों से कहा कि अभिभावकों व शिक्षकों के आगे अपनी बात बेझिझक रखा करें। इस दौरान उनकी पढ़ाई, भविष्य की योजना, सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। कुछ चीजों के प्रति सतर्क करते हुए समस्याओं के निदान का तरीका भी बताया।
कार्यक्रम में मौजूद रहीं सीएचसी की अधीक्षक डॉ. शिल्पी चौधरी ने छात्राओं को मासिक धर्म व स्वास्थ्य संबंधी कई बिंदुओं की जानकारी दी। साथ ही उनके लिए उपयोगी सामग्री भी वितरित की। इस दौरान एनजीओ एरिया मैनेजर हिमांशी, नेहा, सीएचसी से आशु गुप्ता, विद्यालय की प्रभारी वार्डन रिजवाना नरगिस, कमलेश, सुनील कुमार मिश्र, राजबाला आदि मौजूद रहे।
00
उत्तराखंड के व्यापारी पर 2.69 लाख रुपये हड़पने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
ठाकुरद्वारा। मोहल्ला तिकोनिया स्थित बाइक सर्विस सेंटर संचालक भारत सिंह ने उत्तराखंड के व्यापारी पर 2.69 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। इस सिलसिले में पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में कहा है कि उत्तराखंड में कृषि संबंधी सामान बेचने वाले ने उसकी दुकान का तीन साल से किराया नहीं दिया है। इसके अलावा एक कार खरीदते समय की बकाया रकम भी नहीं दी है। दोनों की बकाया राशि 2.69 लाख रुपये है। कोतवाल ने बताया कि शिकायत की जांच कराई जाएगी।
00
फोटो 12
छात्र-छात्राओं को दी यातायात के नियमों की जानकारी
ठाकुरद्वारा। मुस्लिम इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही इन नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। कॉलेज के प्रधानाचार्य लोकमन सिंह ने प्रार्थना सभा के बाद विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि 18 वर्ष से कम आयु का कोई भी विद्यार्थी दोपहिया वाहन न चलाए। अपने परिजनों को भी बिना हेलमेट के स्कूटर या बाइक नहीं चलाने दें। सड़क पर चलते समय नियमों का पालन करें।