{"_id":"6ac8039918eeb9c8a803d4ca","slug":"case-registered-against-two-individuals-including-saraf-on-charges-of-insulting-the-national-flag-and-assault-bareilly-news-c-4-bly1015-984428-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: राष्ट्रध्वज के अपमान व पिटाई का आरोप, सराफ समेत दो पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: राष्ट्रध्वज के अपमान व पिटाई का आरोप, सराफ समेत दो पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बरेली। बड़ी बमनपुरी इलाके में तिरंगे के अपमान और विरोध पर पिटाई का मामला सामने आया है। सराफ समेत दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
राजीव रस्तोगी ने रिपोर्ट कराई है कि बृहस्पतिवार सुबह बड़ी बमनपुरी स्थित साजन ज्वेलर्स के शटर पर बंधे तिरंगे के बारे में स्थानीय लोगों ने जानकारी मांगी थी। इस पर दुकान मालिक साजन और मुश्ताक मल्लिक ने राजीव और उनके साथियों के साथ गाली-गलौज की। उन्होंने पिटाई कर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप लगाया है कि साजन और मुश्ताक मल्लिक दुकान खोलते और बंद करते समय राष्ट्रध्वज का अपमान करते हैं।
विरोध जताते हुए संजय रस्तोगी, हिमांशु रस्तोगी, संजीव रस्तोगी, पार्षद नितेश रस्तोगी और अम्बरीश रस्तोगी सहित कई अन्य लोग कोतवाली आए। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। दरोगा रोहित तोमर को मामले की जांच सौंपी गई है।