फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Suspecting her husband of having an affair, a wife attacked his private parts with a knife.

Meerut News: पति के प्रेम प्रसंग के शक में पत्नी ने चाकू से प्राइवेट पार्ट पर किया वार

Fri, 09 Oct 2026 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Suspecting her husband of having an affair, a wife attacked his private parts with a knife.
- घायल युवक का मेरठ मेडिकल में चल रहा उपचार, पत्नी हिरासत में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के जैद गार्डन में पति नदीम के किसी दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग के शक में पत्नी शबाना ने बृहस्पतिवार को चाकू से हमला कर दिया। चाकू का वार पति के प्राइवेट पार्ट पर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि जैद गार्डन निवासी शबाना को नदीम पर किसी और महिला से प्रेम प्रसंग का शक था। इसको लेकर दंपती में काफी समय से विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह भी दोनों के बीच मामले को लेकर कहासुनी हुई। कहासुनी के बाद दोनों के बीच मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर महिला ने चाकू उठाकर पति पर हमला कर दिया। हमले के दौरान चाकू नदीम के प्राइवेट पार्ट पर लग गया। गंभीर चोट लगने के कारण वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर और घायल नदीम को मेडिलक में भर्ती कराया। हमले के बाद पत्नी ने घर से भागने का प्रयास किया था। परिवार के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया। सीओ का कहना है कि घायल के मेडिकल और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed