{"_id":"6ac803d69f04ac1dab0a907a","slug":"stabbed-in-the-stomach-killed-his-wife-by-crushing-her-head-with-a-brick-bareilly-news-c-4-bly1015-984126-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पेट में चाकू से किए वार... ईंट से सिर कुचलकर पत्नी को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पेट में चाकू से किए वार... ईंट से सिर कुचलकर पत्नी को मार डाला
विज्ञापन
बरेली। जोगी नवादा में एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी की चाकू घोंपकर और ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी तीन साल की बेटी को कंधे पर डालकर भाग निकला। बाद में बेटी को भी छोड़कर चला गया। मृतका के पिता ने आरोपी के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया।
बदायूं जिले की गुलड़िया नगर पंचायत के वार्ड सात निवासी गोकरन लाल ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे उनकी बेटी सरोज की देवरानी ने उन्हें कॉल करके बताया कि दामाद सतीश ने सरोज की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी है। वह बदायूं से परिवार के लोगों के साथ यहां आए तो सरोज (35) का शव पड़ा मिला।
गोकरन लाल ने बताया कि सरोज की शादी करीब 20 साल पहले जोगी नवादा निवासी सतीश से की थी। सतीश नशे का आदी था। वह हलवाई के यहां काम करता था। पूरी कमाई नशे में उड़ा देता था। वह आए दिन सरोज के साथ मारपीट करता था। उसने ऐसे ही किसी विवाद के बाद उनकी बेटी की हत्या कर दी। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।