फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Case registered over allegations of defaming husband on social media.

Panchkula News: पति को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, मामला दर्ज

Fri, 09 Oct 2026 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Case registered over allegations of defaming husband on social media.
मोहाली। शादीशुदा जीवन में विवाद के बाद पति को सोशल मीडिया पर बदनाम करने के आरोप में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पति के नाम से बनाई गई तीन कथित फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के मेटा रिकॉर्ड में ऐसे मोबाइल नंबर मिले, जो उसकी पत्नी प्रेमजीत कौर के नाम पर पंजीकृत हैं। पुलिस ने प्रथम दृष्टया आईटी एक्ट की धारा 66सी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फेज-10 निवासी जस्मीत सिंह बत्तरा ने एनसीसीआरपी पोर्टल पर चार ऑनलाइन शिकायतें दर्ज कराई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पत्नी ने उनके नाम से जसजीतबत्रा30, जसजीत7739, जसजीत बत्रा 420 और जसजीत_बत्रा नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उन्हें बदनाम किया। जांच इंस्पेक्टर गौरव बेंस सिंह, साइबर क्राइम थाना एसएएस नगर ने की।
विज्ञापन

मेटा रिकॉर्ड में मिले मोबाइल नंबर
पुलिस ने मेटा से इंस्टाग्राम आईडी का रिकॉर्ड मंगवाया। जांच में मोबाइल नंबर प्रेमजीत कौर के नाम पर पाए गए। प्रेमजीत कौर ने दोनों नंबर अपने नाम होने की बात स्वीकार की, लेकिन कहा कि अब ये नंबर उसके पास नहीं हैं और उसने फर्जी आईडी नहीं बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में दीपशिखा की शिकायत का भी उल्लेख हुआ। उसके नाम से बनी कथित फर्जी आईडी से जस्मीत सिंह को मैसेज आया था। इस आईडी से जुड़ा मोबाइल नंबर भी प्रेमजीत कौर के नाम पर मिला।

पुलिस के अनुसार जस्मीत सिंह और प्रेमजीत कौर की शादी अगस्त 2020 में हुई थी। करीब छह महीने बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग शिकायतें और केस चल रहे हैं। जस्मीत सिंह ने मोहाली अदालत में तलाक का केस भी दायर किया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी की मंजूरी के बाद एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed