{"_id":"6ac800ea19fe0c6c510d8bf9","slug":"car-hits-bike-sarpanchs-brother-killed-ambala-news-c-36-1-amb1001-170897-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, सरपंच के भाई की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, सरपंच के भाई की गई जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जलबेड़ा। थाना नग्गल क्षेत्र के अंतर्गत सौंटा गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार अहरू कलां गांव के सरपंच के चचेरे भाई की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक गाड़ी समेत मौके से भाग गया। पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पटियाला जिले के अहरू कलां गांव के सरपंच संजीव कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम करीब 7:30 बजे वे अपनी कार से घर लौट रहे थे। उनके आगे-आगे उनके चाचा का लड़का जोगिंद्र शर्मा अपनी बाइक से सही दिशा में जा रहा था। जैसे ही वे सौंटा गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे सत्संग भवन ब्यास के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक वैगन-आर कार के चालक ने जोगिंद्र की बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि जोगिंद्र सड़क पर सिर के बल जा गिरा और मौके पर ही लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। हादसे के तुरंत बाद कार चालक कुछ दूरी पर रुका, लेकिन जैसे ही वे भाई जोगिंद्र को संभालने लगे तो आरोपी चालक मौके का फायदा उठाकर गाड़ी लेकर भाग गया। गंभीर रूप से घायल जोगिंद्र को तुरंत सिटी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ सार्वजनिक मार्ग पर गलत और लापरवाही से वाहन चलाना 281, लापरवाही के कारण मृत्यु कारित करने की धारा 106 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।