फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   तेल के अवैध भंडारण पर दो गोदाम सीज

तेल के अवैध भंडारण पर दो गोदाम सीज

Wed, 26 Jun 2019 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
तेल के अवैध भंडारण पर दो गोदाम सीज
तेल के अवैध भंडारण पर दो गोदाम सीज
विज्ञापन

चौसाना। चौसाना में एसडीएम ऊन ने छापा मारकर तेल का अवैध भंडारण करने पर दो गोदाम सीज कर दिए। इसके अलावा एक घर पर छापा मारकर गैस की कॉपियां, तीस सिलिंडर और डीजल-पेट्रोल का अवैध भंडारण को पकड़ा। इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। आपूर्ति निरीक्षक को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।देर रात तक इस मामले में कार्रवाई चल रही है।

मंगलवार को चौसाना एसडीएम ऊन सुरेंद्र सिंह ने पुलिस के साथ एक मकान पर छापा मारकर करीब 30 सिलिंडर, 400 लीटर डीजल, पेट्रोल, को जब्त कर लिया। इस दौरान मौके से गैस की कॉपियां भी मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। इसके बाद एसडीएम ने एक अन्य गोदाम पर छापा मारा। एसडीएम को देेखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। वहां पर तेल का अवैध भंडारण मिलने पर गोदाम को सीज कर दिया। इसके अलावा एक अन्य गोदाम पर भी छापेमारी कर तेल का अवैध भंडारण मिलने पर सीज करने की कार्रवाई की गई है। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायतों के बाद तेल का अवैध भंडारण मिलने पर गोदाम सीज करने की कार्रवाई की गई है। एसडीएम ने बताया कि आपूर्ति निरीक्षक को मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed