फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   एटीएस सर्विलांस टीम ने की गुलजार -शहजाद से पूछताछ

एटीएस सर्विलांस टीम ने की गुलजार -शहजाद से पूछताछ

Fri, 24 May 2019 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
एटीएस सर्विलांस टीम ने की गुलजार -शहजाद से पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। शामली समेत कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोपी गुलजार और शहजाद के मोबाइल फोन की कुंडली खंगालने के लिए लखनऊ से एटीएस सर्विलांस की टीम शामली पहुंची है। सर्विलांस टीम आरोपी भाइयों के मोबाइल कॉल रिकार्ड्स के आधार पर छानबीन कर रही है।

शामली, मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली के रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोपी मेरठ के नंगलाताशी निवासी दो भाई गुलजार और शहजाद को पुलिस ने मंगलवार से आठ दिन के रिमांड पर ले रखा है। शुक्रवार को रिमांड के चौथे दिन शाम को लखनऊ से एटीएस सर्विलांस की टीम शामली कोतवाली पहुंची। एटीएस की सर्विलांस टीम ने आरोपियों से बात की। उसने मोबाइल में मेसेज भेजने के बारे में पूछा। एसपी अजय कुमार के अनुसार बताया गया कि उन्होंने मोबाइल में गूगल वाइस से बोल बोलकर टाइप किया है। टीम अब इस बात की तस्दीक कर रही है। टीम उनके पुराने काल रिकार्ड भी निकलवाकर उनके नेटवर्क चेक करेगी। एसपी के अनुसार अभी तक की पूछताछ में उनकी ख्वाब वाली बात ही ज्यादा लग रही है। एटीएस की सर्विलांस टीम कुछ दिन में अपनी रिपोर्ट देगी इसके बाद आगे निष्कर्ष निकलेगा फिलहाज उनसे पूछताछ अभी जारी है। इस संबंध में एसपी अजय कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों का कहना है कि उनसे मोबाइल पर टाइप करना तो नहीं आता, लेकिन उन्होंने मोबाइल पर बोलकर टाइप किया था। इसमें गुलजार के साथ उसका भाई शहजाद के भी शामिल होने की जानकारी मिली है। अभी तक आरोपी ख्वाब आने की बात ही दोहरा रहे है। आरोपियों की इस बात में कितनी सच्चाई है, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed