फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Fri, 14 Sep 2018 12:01 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
कैराना। दो वर्ष पूर्व कैराना स्थित बंधन बैंक के कर्मचारी से ढाई लाख रुपये की लूट के मामले में फरार चल रहे 15 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि 2016 में कैराना में पानीपत रोड पर बिजलीघर के निकट बदमाशों ने बंधन बैंक कर्मचारी खुर्शीद से आतंकित करके ढाई लाख रुपये लूट लिए थे। वारदात का खुलासा कर चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि पांचवां आरोपी बिलाल पुत्र असगर निवासी गांव भूरा फरार चल रहा था। इसी के चलते उस पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित हुआ था। बृहस्पतिवार की दोपहर चेकिंग के दौरान भूरा चुंगी बाईपास से इनामी बिलाल को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई। कुछ अन्य वारदातों के बारे में अहम जानकारी मिली है, जिस पर जांच की जा रही है। इसके बाद उसेन्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed