{"_id":"6a95c9a987e00cb2290e1c9d","slug":"theft-worth-lakhs-at-printing-factory-owners-house-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-111588-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: छपाई कारखाना मालिक के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: छपाई कारखाना मालिक के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कपड़ा छपाई कारखाना व गैलेक्सी फैशन वर्ल्ड के मालिक के बंद मकान में चोरों ने ताले तोड़कर नकदी और तिजोरी में रखे जेवरात पार कर दिए। पूरा परिवार देहरादून गया था। पुलिस को दी तहरीर में छह लाख रुपये और 50 लाख के जेवरात चोरी होने का उल्लेख है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला साहबगंज नारायण दास निवासी राजेश कुमार साध, पुत्र आकर्ष साध, पत्नी, पुत्रवधू व बच्चों सहित रविवार सुबह देहरादून घूमने निकले थे। सोमवार सुबह सामने रह रहे भतीजे ईशान ने उनके मुख्य गेट का ताला टूटा देख सूचना दी। आसपास के लोग भी पहुंचे। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गहलोत पुलिस बल के साथ पहुंचे। एक टीम सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगा दी। फाॅरेंसिक टीम ने मुख्य गेट से लेकर सभी लॉकरों, कमरे के तालों से नमूने एकत्र किए। चोरों ने कमरों की अलमारी के लॉकर चाबियों से खोले थे।
सबसे अहम बात यह है कि राजेश ने अपने बाथरूम में भी एक तिजोरी बनवा रखी थी। चोरों को उसकी भी जानकारी थी। उस तिजोरी से भी जेवर निकालकर ले गए। प्रथम तल पर बने सभी कमरों का सामान बेतरतीब फैला था। दोपहर करीब दो बजे राजेश कुमार साध परिवार के साथ वापस घर पहुंचे। पुत्र आकर्ष साध ने बताया कि घर में कैश अधिक नहीं रखते थे। जेवरात काफी थे। फिलहाल परिजन जेवरात की लिस्ट बना रहे हैं। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गहलोत ने बताया कि तहरीर मिली है, उसमें छह लाख रुपये, चार हार, चार चूड़ियां, कई अंगूठियां, कान व गले के कई जेवरात का उल्लेख है। चोरों की तलाश में टीम लगा दी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
सीसीटीवी कैमरे में सिर पर बोरी रखे दिखा नौकर
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो मुख्य मार्ग पर एक अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में सोमवार सुबह एक युवक सिर पर बोरी रखे नाला मछरट्टा की ओर जाता दिख रहा है। वह उनके यहां काम करने वाला अलीगढ़ का युवक बताया जा रहा है। पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में रवाना हो गई है।
-- -- -- -- -- -- -- --
चार फीट चौड़ी गली में बना है शानदार मकान
कारोबारी राजेश कुमार साध का जिस गली में मकान बना है, वह बमुश्किल चार फीट चौड़ी है। उसी में भतीजे का भी सामने ही मकान है। उन्होंने ही सुबह ताला टूटा देख जानकारी दी। राजेश ने अपना तीन मंजिला मकान बेहद शानदार बनवाया है। मुख्य गेट पर इलेक्ट्रानिक लॉक भी लगा होना बताया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- --
डाइनिंग टेबल पर बिखरी मिली मिठाई
चोरों ने घटना को अंजाम देने के दौरान डाइनिंग टेबल पर बैठकर मिठाई भी खाई। जाते समय मिठाई के डिब्बे पर आधे खाए हुए पीस भी छोड़ गए। इससे साफ है कि चोरों की संख्या दो-तीन से अधिक रही होगी।
-- -- -- --
पड़ोस के मकान बाहर से कर दिए थे बंद
राजेश के भतीजे और पास में ही एक गुप्ताजी का मकान है। चोरों ने दोनों ही मकानों के मुख्य गेट को बाहर से बंद कर दिया था। भतीजा ने फोन करके गेट खुलवाने के लिए अपने पड़ोसी परिचित को बुलाया था।