फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   FIR registered over attack on Anganwadi worker and tearing of documents.

Auraiya News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर हमला, दस्तावेज फाड़ने में प्राथमिकी

Tue, 01 Sep 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 01 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
FIR registered over attack on Anganwadi worker and tearing of documents.
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के गांव विजई का पुरवा में आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति की रंजिश को लेकर आरोपियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर हमला कर दिया। इसके बाद केंद्र पर पहुंचकर सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए और धमकी दी। पुलिस ने तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव विजई का पुरवा निवासी अनुराधा देवी अपने घर में ही आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करती हैं। कुछ माह पहले केंद्र में घसा का पुरवा निवासी संजना की सहायिका पद पर नियुक्ति हुई थी। आरोप है कि इसी बात से नाराज गांव के कुछ लोग अनुराधा से रंजिश मानने लगे और आए दिन अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन


आरोप है कि 27 अगस्त की सुबह अनुराधा केंद्र की सफाई कर रही थीं। तभी गांव के शरद कुमार, सोवेंद्र और शैलेंद्र अंदर घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनको पीट दिया। साथ ही केंद्र के जरूरी दस्तावेज फाड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर पीड़िता के पति योगेंद्र कुमार और सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed