फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two youths arrested for attempting to steal a bike

Deoria News: बाइक चोरी की कोशिश आरोप में दो युवक पकड़े गए

Tue, 01 Sep 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 01 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested for attempting to steal a bike
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के कसया ढाला स्थित एक दुकान के पास खड़ी बाइक को चोरी करने की कोशिश के आरोप में दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। घटना रविवार की रात करीब 10 बजे की है। मौके पर जुटी भीड़ ने दोनों युवकों की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन

एक दुकानदार अपनी बाइक दुकान के पास खड़ी कर एक पार्टी में शामिल होने गया था। आरोप है कि इसी दौरान दोनों युवकों ने बाइक का हैंडल का लॉक तोड़कर उसे चालू करने का प्रयास किया। वहां मौजूद लोगों की नजर दोनों पर पड़ गई। इसके बाद लोगों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और दोनों युवकों को पकड़ लिया गया। इस दौरान भीड़ ने उनकी पिटाई भी कर दी। घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ ने दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल शशिभूषण राय ने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। घटना में उनकी भूमिका की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed