{"_id":"6a95ca5aeb6de57d19002939","slug":"elderly-man-crossing-highway-struck-by-unidentified-vehicle-dies-rewari-news-c-198-1-rew1001-244662-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हाईवे पार कर रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हाईवे पार कर रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
Tue, 01 Sep 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खेड़ा जयसिंहपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 61 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, जयसिंहपुर खेड़ा निवासी अभय सिंह सोमवार को हाईवे पार कर खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खेड़ा जयसिंहपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में अभय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
अस्पताल में उपचार के दौरान अभय सिंह की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू करते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है, ताकि वाहन और उसके चालक की पहचान हो सके।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
वर्जन:
थाना प्रभारी रणबीर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया हैं। वाहन चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।