फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   RDA takes action against illegal construction, seals threeRDA takes action against illegal construction, seals three

Rampur News: अवैध निर्माण पर आरडीए की कार्रवाई, तीन सील

Tue, 01 Sep 2026 12:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 01 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
RDA takes action against illegal construction, seals threeRDA takes action against illegal construction, seals three
रामपुर। अवैध निर्माण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) की ओर से सोमवार को प्राधिकरण क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

प्राधिकरण की ओर से सदर क्षेत्र के ग्राम केसपुर में महबूब हाजी द्वारा करीब 2400 वर्ग मीटर भूमि में लगभग नौ फीट ऊंची बाउंड्री और कमरों का निर्माण कराया गया था। आरडीए की टीम ने उसे सील कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, ग्राम डूंगरपुर में जलील अहमद द्वारा अनधिकृत रूप से बनाई गई दुकानों को भी सील किया गया। रामपुर-स्वार रोड, काशीपुर तहसील सदर क्षेत्र में बाबू हसन द्वारा करीब 500 वर्ग मीटर भूखंड पर बनाए जा रहे हॉल को आरडीए ने सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरडीए सचिव डॉ. नितिन मदान के अनुसार, इन तीनों अनधिकृत निर्माणों के संबंध में पहले नोटिस जारी किए गए थे। सुनवाई के बाद आरडीए की ओर से सीलिंग की कार्रवाई के आदेश पारित किए गए थे। आदेशों के अनुपालन में सोमवार को थाना गंज पुलिस बल की मदद से तीनों निर्माणों को सील कर दिया गया।

सीलिंग की कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के सहायक अभियंता मनोज कुमार शिशोदिया, अवर अभियंता रवि शंकर एवं जगदीश पाल सिंह तथा थाना गंज का पुलिस बल मौजूद रहा। प्राधिकरण के सचिव ने चेतावनी दी है कि अनधिकृत निर्माण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed