{"_id":"6a95c84fbe9f900b1c0f516a","slug":"women-angry-after-student-gang-raped-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-165788-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिलाओं में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिलाओं में गुस्सा
विज्ञापन
फोटो46 नीलम मिश्रा
मैनपुरी। दिल्ली में मैनपुरी की एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने एक बार फिर राजधानी की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के सामने आते ही महिलाओं, छात्र संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया है।
हरिदर्शन नगर की रहने वाली नीलम मिश्रा का कहना है कि देश की राजधानी में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। ये सवाल परेशान करने वाला है, अब तो बस इतना चाहते हैं कि जिसने भी गलत काम किया है, कानून उसे कड़ी-से-कड़ी सजा दे। महिला एवं बाल उत्थान समिति की सचिव सीमा शुक्ला का कहना है कि मैनपुरी की बेटी के साथ जो घटना हुई है वह शर्मनाक है। आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। उनकी मांग है कि फांसी की सजा होनी चाहिए। तभी घटना का दर्द झेल रही पीड़िता, उसके परिजन को सुकून मिलेगा। सामाजिक कार्यकर्ता ज्ञान कुमारी निवासी राजा का बाग का कहना है कि बच्ची के साथ दुर्भाग्यपूर्ण घटना महिला सुरक्षा पर बड़ा सवाल है, बच्ची को न्याय मिले और आरोपियों को कड़ी-से-कड़ी सजा मिले।