{"_id":"6a95caac3eb2b5805d00fb94","slug":"uproar-over-filming-of-female-health-workers-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-164010-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: महिला स्वास्थ्यकर्मियों का वीडियो बनाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: महिला स्वास्थ्यकर्मियों का वीडियो बनाने पर हंगामा
Tue, 01 Sep 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
अखंडनगर सीएचसी में सोमवार को हंगामे के दौरान पहुंची पुलिस। स्रोत-ग्रामीण
अखंडनगर। सीएचसी अखंडनगर में सोमवार दोपहर महिला स्वास्थ्यकर्मियों की वीडियोग्राफी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। प्रशिक्षण के लिए आईं महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राणनाथपुर बछेड़िया निवासी आकाश पर दो-तीन दिनों से उनका वीडियो बनाने का आरोप लगाया।
स्वास्थ्यकर्मियों के विरोध करने पर युवक ने धमकाते हुए बताया कि उसे डिप्टी सीएम ने भेजा है और सीएचसी में लिखी जा रहीं बाहरी दवाओं की वीडियोग्राफी कर भेजने के लिए कहा है। मामला बढ़ने पर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और वीडियो बनाने वाले आकाश को थाने ले गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया।
कर्मचारियों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में आए दिन कुछ लोग पहुंचकर विवाद करते हैं और वीडियो बनाते हैं। इससे मरीजों के उपचार और स्वास्थ्यकर्मियों के काम में भी बाधा आ रही है।